फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Durga immersion was done in Kandhapattan, a small Haridwar

Mandi News: लघु हरिद्वार कांढापत्तन में किया दुर्गा विसर्जन

Thu, 02 Oct 2025 05:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 05:18 PM IST
विज्ञापन
Durga immersion was done in Kandhapattan, a small Haridwar
अवाहदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना में शामिल हुए सांसद अनुराग ठाकुर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। अवाहदेवी मंदिर में चल रही दुर्गा पूजा का समापन वीरवार को हुआ। पूजा-अर्चना के उपरांत माता की प्रतिमा को लघु हरिद्वार कांढापत्तन में विधिवत विसर्जित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा।

ग्रयोह वार्ड की जिला परिषद सदस्य वंदना गुलेरिया के सौजन्य से आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। विशेष पूजा में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर भी उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। उनके साथ भाजपा नेता रजत ठाकुर सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। वंदना गुलेरिया ने बताया कि यह आयोजन मंदिर समिति एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि अवाहदेवी जालपा सहित मंडी और हमीरपुर जिलों के लोगों की कुलदेवी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed