{"_id":"68e0138e2d1e8aecce0f04ac","slug":"durga-idols-immersed-with-great-joy-mandi-news-c-90-1-ssml1025-171953-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: हर्षोल्लास से किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: हर्षोल्लास से किया दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन
सुंदरनगर/मंडी। नवरात्र पर मंडी जिलेभर में प्रवासी लोगों की ओर से स्थापित की गई दुर्गा प्रतिमाओं का शुक्रवार को विधिवत रूप से विसर्जन किया गया। इस दौरान दुर्गा प्रतिमाओं को वाहनों में सजा कर शोभायात्राएं भी निकाली गईं।
मंडी शहर में डीजे और ढोल नगाड़ों की थाप पर निकाली शोभायात्रा सेरी बाजार, गांधी चौक, चौहटा होकर हनुमान घाट तक पहुंची। यहां पुलिस कर्मचारियों की देख रेख में विधिवत रूप से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इधर सुंदरनगर के जवाहर पार्क में बंगाली परिवारों की ओर से स्थापित दुर्गा पूजा आयोजन शुक्रवार को संपन्न हो गया।
प्रतिमा का विधिवत रूप से बीबीएमबी झील में विसर्जन किया गया। दुर्गा पूजा कमेटी के प्रवक्ता अमित ने बताया कि सुंदरनगर में पिछले 22 वर्षों से व्यापार मंडल सुंदरनगर के सहयोग से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। संवाद