{"_id":"6262e07b105ebb185910b7a5","slug":"due-to-power-failure-djs-do-not-play-in-weddings-events-fade-away-mandi-news-sml406521025","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल होने से शादियों में नहीं बजे डीजे, आयोजन फीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल होने से शादियों में नहीं बजे डीजे, आयोजन फीके
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। 33केवी लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण सराज विधानसभा के अधिकांश क्षेत्रों में 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस दौरान करीब 164 ट्रांसफार्मर बंद रहे। दो दर्जन पंचायतों की 30 हजार आबादी प्रभावित हुई।
लाइन में आई खराबी के कारण वीरवार शाम चार बजे बिजली गुल हो गई। इसे 24 घंटे बाद शुक्रवार शाम चार बजे बहाल किया जा सका है। इन दिनों शादी समारोहों का सीजन है। उन्हें भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। समारोह में किए गए डीजे धरे के धरे रह गए और आयोजन का रंग भी फीका रहा।
डीजे तो नहीं बजे लेकिन आयोजकों को उन्हें पैसे चुकाने पड़े। लोगों का आरोप है कि रविवार से ही सराजघाटी में बिजली प्रभावित हो रही थी। विद्युत बोर्ड से सप्लाई को सुचारु करने की मांग की गई। रैलचौक, क्योली, संगलबाड़ा, जंजैहली, लंबाथाच, वेत, बागाचनोगी, केलोधार, जरोल और कुथाह आदि क्षेत्र 24 घंटे तक अंधेरे में डूबे रहे।
विज्ञापन
...
नहीं बजा पाए डीजे
ग्राम पंचायत चेत सोझा के उपप्रधान हीरा सिंह के बेटे सुंदर सिंह की शादी थी। बिजली न होने के कारण काफी परेशानी हुई। हीरा सिंह ने बताया कि बिजली न होने के कारण समारोह में काम करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। डीजे आदि भी नहीं बजा पाए। उधर ग्राम पंचायत क्योली के अशोक कुमार ने कहा कि वीरवार शाम चार बजे बिजली बंद हो गई थी, जो शनिवार शाम चार बजे आई। उनके यहां कई धार्मिक आयोजन थे, जिसमें बाधा आई है।
...
33 केवी लाइन में खराबी आई थी। केलोधार के पास तीन और रैनगलू में भी एक डिस्क टूट गई थी। शुक्रवार शाम को बिजली बहाल कर दी गई है।
-नरेंद्र ठाकुर, अधिशासी अभियंता जंजैैैहली
000