{"_id":"6687dc7ca17cc1d9c80d0023","slug":"due-to-increase-in-water-level-of-shanan-project-water-is-being-released-in-uhal-river-mandi-news-c-90-1-ssml1025-130241-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शानन परियोजना का जल स्तर बढ़ने से ऊहल नदी में छोड़ा जा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शानन परियोजना का जल स्तर बढ़ने से ऊहल नदी में छोड़ा जा रहा पानी
Sat, 06 Jul 2024 05:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 06 Jul 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। चौहारघाटी में हो रही बारिश से ऊहल और लंबाडग नदियों का जल स्तर बढ़ने से 110 मेगावाट शानन पन विद्युत परियोजना बरोट में 3400 क्यूसिक पानी पहुंच रहा है। हालांकि परियोजना को 940 क्यूसिक पानी की जरूरत रहती है। शानन परियोजना बरोट में 2500 पीपीएम सिल्ट आने के चलते परियोजना से 3400 क्यूसिक पानी छोड़ा गया है।
परियोजना के कनिष्ठ अभियंता राजन शर्मा ने बताया कि बारिश के चलते शानन परियोजना के बैराज गेट से अतिरिक्त पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने से पूर्व परियोजना में तैनात कर्मचारी द्वारा पूर्व सूचना के लिए हूटर बजाया जा रहा है, ताकि लोग सतर्क हों और कोई अनहोनी घटना घटित न हो। परियोजना प्रबंधन की ओर से व्हाटएप ग्रुप के माध्यम से भी पंचायत प्रतिनिधियों को पानी छोड़ने की जानकारी दी गई है। संवाद