फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drunk driver absconds after parking a vehicle full of garbage on a one-way road

Mandi News: नशे में धुत्त चालक वन-वे पर कूड़े से भरी गाड़ी को खड़ी कर फरार

Tue, 21 May 2024 07:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 07:46 AM IST
विज्ञापन
Drunk driver absconds after parking a vehicle full of garbage on a one-way road
सहयोगी गाड़ी में ही सोया था, जाम लगा तो निकाला बाहर
विज्ञापन

महामृत्युंजय मंदिर के पास की घटना, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस
महापौर ने ठेकेदार को दोनों कर्मचारियों को हटाने के निर्देश किए जारी
पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग का काटा 2500 का चालान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नशे में धुत्त नगर निगम के वार्ड-6 सन्याहर्ड से कूड़ा उठाकर हाईटेक गाड़ी में बिंद्रावणी डंपिंग साइट ले जा रहा चालक और उसका सहयोगी सोमवार को नशे में धुत्त पाए गए। दोनों नशे में इतने धुत्त थे कि महामृत्युंजय मंदिर के पास वन-वे सड़क पर जब गाड़ी दौड़ाई नहीं गई तो मुख्य चालक फरार हो गया और सहयोगी नशे की हालत में गाड़ी के अंदर बेसुध रह गया।
घटना शाम चार बजे के करीब की है। वनवे होने के कारण इस दौरान जाम की स्थिति बन गई। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में बैठे सहयोगी को उतारा और ट्रैफिक को सुचारु करवाया। इससे पहले गाड़ी का चालक फरार हो चुका था। वहीं, सहयोगी की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस को जबरदस्ती उसे गाड़ी से बाहर निकालना पड़ा। मौके पर मौजूद पुलिस ने चालक के खिलाफ खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर एक्ट के तहत 2500 रुपये का चालान काटा है। वहीं, मामला निगम के अधिकारियों के पास पहुंचने पर आनन-फानन में तुरंत संबंधित गाड़ियों के ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। कारण बताओ नोटिस में ठेकेदार को तुरंत कार्रवाई करने और दो दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, गाड़ी चालक के नशे में धुत्त मिलने पर शहरवासियों ने नगर निगम की कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

वहीं, सन्याहर्ड वार्ड के पार्षद वीरेंद्र आर्य ने बताया कि मर्ज एरिया के वार्डों में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत है। इसे लेकर नगर निगम के अधिकारियों को बता दिया गया है। उन्होंने ऐसी घटना पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है। मामला सामने आने पर नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने संबंधित ठेकेदार को तुरंत प्रभाव से दोनों को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, पुलिस ने गाड़ी चालक का चालान कर कड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला ध्यान में आने के बाद संबंधित ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। दो दिन के भीतर ठेकेदार से जवाब मांगा गया है। दोनों कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
-विकास शर्मा, सह आयुक्त, नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed