{"_id":"682f6a4288e511459d07b029","slug":"drug-prevention-competition-will-be-held-among-students-today-mandi-news-c-90-1-mrt1064-156923-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: विद्यार्थियों में आज होगी नशा निवारण प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: विद्यार्थियों में आज होगी नशा निवारण प्रतियोगिता
विज्ञापन
मंडी। जिले के 309 स्कूलों के विद्यार्थी शुक्रवार को नशा, कारण और निवारण प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके लिए जिले में 39 केंद्र स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में विद्यार्थियों के बीच भाषण, कविता और चित्रकला प्रतियोगिता करवाई जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला पुलिस की ओर से उच्च शिक्षा विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।
इसका मकसद युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक कर उन्हें सशक्त बनाना है। साथ ही युवाओं को भी नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई में साथ जोड़ना है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि विद्यार्थी जागरूक होंगे तो वह खुद के साथ परिवार, रिश्तेदार और आस पड़ोस के लोगों को भी जागरूक कर सकेंगे।
पुलिस स्टेशन स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता के विजेता उप विभाग स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पात्रता प्राप्त करेंगे। उसके बाद जिलास्तरीय प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इस बहुस्तरीय पहल का उद्देश्य छात्रों को नशीली दवाओं की लत के कारणों और इसकी रोकथाम के महत्व के बारे में रचनात्मक चर्चा और रचनात्मक अभिव्यक्ति में शामिल करना है। इससे पहले स्कूल स्तर पर हुई प्रतियोगिता में पांच हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
...
अभियान का मकसद नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी के बीच जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। मंडी पुलिस मादक द्रव्यों के सेवन के खिलाफ लड़ाई में युवाओं को शिक्षित और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रतिबद्ध है।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी
000