{"_id":"667409167088b1972a06ac57","slug":"drone-services-will-be-available-even-in-inaccessible-areas-of-the-district-mandi-news-c-90-1-ssml1045-129137-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भी मिलेंगी ड्रोन की सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जिले के दुर्गम क्षेत्रों में भी मिलेंगी ड्रोन की सेवाएं
विज्ञापन
इफ्को ने जंजैहली के चेतन को दिया ड्रोन और ई. वाहन
कीटनाशक स्प्रे के लिए बुकिंग कर सकेंगे किसान-बागवान
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। कृषि में ड्रोन ने क्रांति ला दी है। इसका लाभ देशभर के किसान और बागवान उठा रहे हैं। अब जिला मंडी के दुर्गम क्षेत्रों में भी किसानों-बागवानों को ड्रोन की सेवाएं मिलेंगी। इसके लिए इफ्को की ओर से मंडी में तीसरा ड्रोन घमराला सहकारी सभा के सचिव चेतन को दिया गया है। वह इसके माध्यम से सराज के जंजैहली और आसपास के किसानों-बागवानों को ड्रोन के माध्यम से स्प्रे का लाभ दिलाएंगे। किसान-बागवान 50-60 रुपये प्रति बीघा राशि देकर ड्रोन से स्प्रे के लिए बुकिंग करवा सकेंगे। इससे उनकी लागत में कमी आएगी और समय की भी बचत होगी। इसके लिए इफ्को की ओर से इस क्षेत्र में किसानों-बागवानों को जागरूक किया जा रहा है कि वे स्प्रे की बुकिंग करवाने के लिए किसान उदय एप के माध्यम से बुकिंग करवाकर उचित मूल्य में स्प्रे करवा सकते हैं। घमराला में इफ्को की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 40 से अधिक प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया। इस मौके पर इफ्को के जिला प्रभारी रोहित गलोटिया ने बताया कि किसानों को अब नैनो यूरिया प्लस 20 प्रतिशत की 500 एमएल की बोतल इफ्को ने उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि जिले के सराज क्षेत्र के किसान अब चेतन से ड्रोन के माध्यम से स्प्रे करवा सकते हैं।
इस विधि से करवाएं छिड़काव
संतुलित स्प्रे के लिए उन्होंने बताया कि किसान 2-4 एमएल प्रति लीटर पानी में नैनो यूरिया मिलाकर इसका पत्तियों में छिड़काव कर सकते हैं। इससे बोरी वाली खादों से होने वाले नुकसान से भी निजात मिलेगी और प्रदूषण में भी कमी आएगी।