फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drivers are losing control after suddenly turning towards the bridge after landing

Mandi News: उतराई के बाद अचानक पुल की ओर मुड़ने से नियंत्रण खो रहे चालक

Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drivers are losing control after suddenly turning towards the bridge after landing
मंडी। आईआईटी कमांद में ऊहल खड्ड पर बना पुल हादसे के बाद फिर से चर्चा में है। कटिंडी से पांच किलोमीटर उतराई के बाद अचानक पुल की तरफ मुड़ते ही चालक परेशान हो रहे हैं। ओवरलोडेड और स्पीड तेज होने के कारण बार-बार ब्रेक लगाने से वाहन के चक्के गर्म हो रहे हैं। इस कारण वाहनों पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। कई बार ब्रेक न लगने से हादसे भी हो रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले दो साल में इसी पुल पर दो हादसों में आठ लोगों की जान जा चुकी है। बीते रविवार को यहां एक पिकअप हादसे में पंजाब के पांच मजदूरों की मौत हुई है जबकि दो साल पहले यहां सब्जी की गाड़ी गिरी थी। तब तीन की मौत हुई थी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार कटिंडी के पास चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। महाशिवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री ने पुल का शुभारंभ किया था। मौजूदा समय में इस पुल से कुल्लू डिपो की एक बस गुजरती है। दूसरी बसें कमांद बाजार से होकर जाती हैं। लोगों के अनुसार पुल काफी डाउन में बनाया गया है। इस वजह से हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

अब पुल से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है, लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले चालक अचानक पुल की तरफ मुड़ने पर परेशान हो रहे हैं। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से इस पुल का निर्माण किया गया है। उधर, इसी पुल के नीचे ऊहल खड्ड में मिलने वाली दूसरी खड्ड पर मलबा ज्यादा होने से लोगों को बरसात की चिंता सताने लग पड़ी है। लोगों को डर है कि पानी कमांद की तरफ मुड़ सकता है। दूसरी खड्ड पर बड़ी मात्रा में मलबा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.....
पुल का निर्माण सही हुआ है। कटिंडी के पास चालकों के अलर्ट के लिए चेतावनी बोर्ड भी लगाए हैं। महाशिवरात्रि के दौरान पुल का शुभारंभ किया गया था। दूसरे बड़े वाहन भी पुल से गुजर रहे हैं।

-विनायक कश्यप, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग पधर
000
कमांद पुल हादसा : दो अन्य के शव परिजनों को सौंपे
आईआईटी कमांद के पास रविवार को हुए हादसे में पांच मृतकों में से चार के शव जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। मंगलवार को सुखविंदर सिंह (42) पुत्र हरवंश सिंह मकान नंबर 64 बाग गली लक्कड़ मंडी धोरया लुधियाना और उमेश (43) पुत्र राजा राम निवासी एक जीटी रोड प्रताप नगर अमृतसर के शव भी परिजनों को सौंप दिए। एक मृतक इंद्र सिंह के घरवालों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उनके घरवालों का पता लगाया जा रहा है। इससे पहले सोमवार को दो के शव परिजनों को सौंपे थे। पधर थाना प्रभारी सौरभ ने बताया कि सभी के पोस्टमार्टम करवा दिए हैं। चार के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed