{"_id":"675dc893211021d0ec0a46dd","slug":"driver-dies-in-car-accident-in-gahar-mandi-news-c-399-1-sml1012-235552-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: गाेहर में कार हादसे में चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: गाेहर में कार हादसे में चालक की मौत
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। ग्राम पंचायत परवाड़ा के शैट में शुक्रवार देररात एक कार हादसे में चालक की मौत हो गई। मामला दर्जकर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देररात कार चालक अश्वनी कुमार (45) निवासी परवाड़ा अपने घर लौट रहा था। शैट गांव के समीप पहुंचा तो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर खाई में जा गिरी।
घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। धमाके को सुन आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। सूचना मिलते ही गोहर पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से चालक के शव को कब्जे में लिया। मृतक अश्वनी कुमार अपने पीछे पत्नी सहित तीन बेटियों को छोड़ गया है।
उधर, एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है। कहा कि घटना की जांच की जा रही
है। संवाद