फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Drinking water supply tank hanging in the air due to four-lane cutting in Kunnu

Mandi News: कुन्नू में फोरलेन कटिंग से हवा में लटका पेयजल आपूर्ति टैंक

Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply tank hanging in the air due to four-lane cutting in Kunnu
पधर के कुन्नू में फोरलेन कटिंग की चपेट में आया पेयजल आपूर्ति टैंक। संवाद - फोटो : देवांश शर्मा।
पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के कुन्नू बाजार में स्थापित पेयजल आपूर्ति टैंक फोरलेन कटिंग की चपेट में आने से हवा में लटक गया है। पानी के रिसाव के चलते टैंक के नीचे की मिट्टी दिन प्रतिदिन खिसक रही है। इस कारण पेयजल टैंक को गिरने का खतरा बना हुआ है। फोरलेन कटिंग से टैंक से होने वाली जलापूर्ति पाइप लाइनें भी उखड़ गई है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग ने पाइप लाइनों को हवा में लटका कर ही काम चला रखा है। कटिंग के चलते पाइप लाइनें उखड़ने से दो दिन पहले कस्बे की पेयजल आपूर्ति बाधित रही। टैंक तक नई पाइप लाइन बिछाने को लेकर अभी फोरलेन निर्माण कार्य बाधा बना हुआ है। स्थायी समाधान न होने से जल शक्ति विभाग ने आनन फानन में काम चला रखा है।
विज्ञापन

कुन्नू निवासी धर्मेंद्र कुमार, राजू, जगदीश भरमौरिया, खजाना राम, हरीश कुमार, देश राज, ललित कुमार, पवन कुमार, हरीश यादव, जय सिंह, कुशाल चंद, मोहन सिंह, ज्योति, हरदेव सिंह आदि ने बताया कि फोरलेन कटिंग से पेयजल आपूर्ति टैंक खतरे की चपेट में आ गया है। पानी का रिसाव होने से टैंक कभी भी गिर सकता है। लोगों ने मांग की है कि समय रहते व्यवस्था को देखते हुए बाजार में नए सिरे से स्टोर टैंक का निर्माण करवाया जाए, ताकि पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो। लोगों ने मांग की है कि कुन्नू नाले में किए गए टैंक निर्माण से बाजार की आपूर्ति बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पेयजल टैंक और पाइप लाइन बिछाने का काम फोरलेन निर्माण कंपनी की ओर से होना है। इस बारे लोग निर्माण विभाग कंपनी से लिखित कार्रवाई करने जा रहा है।
-संजीव ठाकुर, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग पधर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed