{"_id":"67a9f078259044a326085128","slug":"drinking-water-supply-cut-in-jogindernagar-mandi-news-c-90-1-ssml1045-147527-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जोगिंद्रनगर में पेयजल आपूर्ति में कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जोगिंद्रनगर में पेयजल आपूर्ति में कटौती
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जल शक्ति विभाग की पेयजल आपूर्ति में कटौती होते ही शहर से लेकर गांव-गांव तक पीने के पानी के लिए हाहाकार मच गया है। फरवरी में ही शहरी क्षेत्र के साथ पांच पंचायतों में गर्मी बढ़ने से पहले ही पेयजल संकट गहरा गया है।
शहर के उपभोक्ताओं के पानी के बिल दोगुना करने के बाद दोपहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र मसौली, जलपेहड़, गरोड़ू, मकड़ैना, द्राहल, कुठेहड़ा, बुहला भडयाड़ा में भी पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बरोट स्थित ऊहल नदी से पानी की आपूर्ति न होने का हवाला देकर जल शक्ति विभाग ने उपभोक्ताओं को पानी के सदुपयोग का आह्वान कर सहयोग की अपील की है।
सोमवार को जलशक्ति विभाग जोगिंद्रनगर के कार्यवाहक कनिष्ठ अभियंता विकास ने बताया कि नेर घरवासड़ा, आरठी गांव और शानन द्राहल के अधीन आने वाली पेयजल योजनाओं में पानी की आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से शहरी क्षेत्र के आरक्षित जल भंडारण टैंकों से पानी की सप्लाई सुनिश्चित की गई है। इस कारण नगर परिषद क्षेत्र के कुछ वार्डों में पानी की आपूर्ति दोपहर के समय नहीं हो पा रही है। उन्होंने कुछ दिनों तक उपभोक्ताओं से सहयोग मांगा है।
विज्ञापन
....
बरोट स्थित ऊहल नदी से जल भंडारण टैंकों में पानी की आपूर्ति न होने के चलते शहरी क्षेत्र और कुछ पंचायतों में पानी की आपूर्ति बीते कुछ दिनों से प्रभावित हुई है। आगामी दिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्थित कर दी जाएगी।
-देशबंधु, कार्यवाहक सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग सब डिविजन जोगिंद्रनगर