{"_id":"60f1c39c8ebc3ec84762bb2a","slug":"drinking-water-problem-will-be-overcome-in-13-panchayats-of-karsog-mandi-news-sml3771473169","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग की 13 पंचायतों में दूर होगी पेयजल की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग की 13 पंचायतों में दूर होगी पेयजल की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में पेयजल संकट से जूझने वाली जनता के लिए राहत भरी खबर है। यहां 13 पंचायतों में लोगों को जल्द ही पेयजल संकट से निजात मिलने वाली है। जलशक्ति विभाग ने करीब 14.97 करोड़ की परलोग-माहूंनाग और चैरा खड्ड धमून उठाऊ पेयजल योजना तैयार कर ली है।
अगस्त में ये योजनाएं समर्पित की जाएंगी। परलोग-माहूंनाग और चैरा खड्ड उठाऊ पेयजल योजनाओं से 13 पंचायतों में पानी की आपूर्ति की जाएगी। इसमें चैरा खड्ड उठाऊ पेयजल योजना से चार पंचायतों मैंडी, शाओट और बालीधार आदि के 17 गांवों का पेयजल संकट दूर होगा। वर्ष 2015 में यह योजना डिजाइन की गई थी। इस योजना पर 3.42 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं।
इसी तरह 11.55 करोड़ की परलोग-माहूंनाग उठाऊ पेयजल योजना से 9 पंचायतों में लोगों को पेयजल किल्लत से निजात मिलेगी। इसमें बलिंडी, चुराग, काहणों, खील, माहूंनाग, कांडी सपनोट, सरत्योला, शोरशन और मशोग पंचायतें शामिल हैं।
विज्ञापन
...
सरौर खड्ड उठाऊ पेयजल योजना का काम 60 फीसदी पूरा
उपमंडल करसोग की सरौर खड्ड पेयजल योजना का भी 60 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। इस योजना को भी मार्च 2022 तक जनता को समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है। सरौर खड्ड पेयजल योजना से 11 पंचायतों को पानी दिया जाएगा।
...
उपमंडल की दो बड़ी उठाऊ पेयजल योजनाओं को अगस्त के पहले सप्ताह में जनता को समर्पित किया जाएगा। इससे लाभान्वित होने वाले क्षेत्रों में जनता को पेयजल संकट से निजात मिलेगी। इस बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
-प्रदीप चड्ढा, अधिशासी अभियंता करसोग
000