{"_id":"6069f1978ebc3ec75229159d","slug":"drinking-water-line-leaks-in-karsog-market-mandi-news-sml366420641","type":"story","status":"publish","title_hn":"करसोग बाजार में पेयजल लाइन लीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करसोग बाजार में पेयजल लाइन लीक
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। उपमंडल में ग्रामीणों को भारी पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। कई दिनों बाद पानी की सप्लाई दी जा रही है। करसोग के मुख्य बाजार में गुप्ता बुक सेंटर के सामने चार महीने से पेयजल लाइन लीक हो रही है। दिनभर हजारों लीटर पानी व्यर्थ में बह रहा है।
स्थानीय लोग कई बार विभाग से शिकायत कर चुके हैं लेकिन अभी तक लीकेज को ठीक नहीं किया गया। बाजार से कुछ दूरी पर एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय भी हैं। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों का आना जाना रहता है, पर लीकेज की तरफ किसी की ध्यान नहीं गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पेयजल समस्या की वजह से ग्रामीणों को प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द लीकेज दूर करने की मांग की है ताकि पीने का पानी बेकार न बहे। ऋत्विक गौतम, राकेश गुप्ता आदि का कहना है कि लोगों को पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है और बाजार में लीकेज की वजह से पानी व्यर्थ बह रहा है। उन्होंने कहा कि बार-बार शिकायत करके थक चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग ने लीकेज दूर करने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
करसोग सब डिवीजन के जल शक्ति विभाग के एसडीओ दत्तराम ठाकुर का कहना है कि मामला ध्यान में आया है। इस बारे में तुरंत प्रभाव से जेई को लीकेज दूर करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
000