{"_id":"69d7adda8c9b1b33700fc859","slug":"drinking-water-crisis-in-chamukha-supply-to-a-dozen-families-stopped-mandi-news-c-90-1-mnd1023-192419-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चमुखा में पेयजल संकट, एक दर्जन परिवारों की सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चमुखा में पेयजल संकट, एक दर्जन परिवारों की सप्लाई ठप
विज्ञापन
लोगों का आरोप, शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही कोई सुनवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर के चमुखा क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक परिवार पिछले कई दिनों से पेयजल संकट झेल रहे हैं। गर्मी का सीजन शुरू होने से पहले ही क्षेत्र में पेयजल को लेकर हालत खराब हो गई है। पानी की सप्लाई बाधित होने के बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में रोष है। स्थानीय निवासी श्याम लाल और रूप लाल ने बताया कि उनके गांव में एक दर्जन से अधिक परिवारों को नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं मिल रही है। लोगों को पीने के पानी के लिए दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा पालतू पशुओं और घरेलू कार्यों के लिए भी पानी की किल्लत बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पुरानी पाइपलाइन बिछी हुई है, जिसमें पानी भी अनियमित रूप से छोड़ा जाता है। नई पेयजल योजनाओं का लाभ भी उन्हें नहीं मिल पा रहा है। कई बार विभाग को शिकायत देने और सीएम हेल्पलाइन पर गुहार लगाने के बावजूद समस्या बनी हुई है।
ई. दलीप राणा सहायक अभियंता उपमंडल, जल शक्ति विभाग सुंदरनगर का कहना है कि चमुखा में पानी की दिक्कत की शिकायत प्राप्त हुई है और संबंधित अधिकारियों को जल्द पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दिनों नई पेयजल योजना को भी कनेक्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। इस क्षेत्र में बनाए गए 1.32 लाख लीटर क्षमता के टेंक को जल्द ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।