फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   dranage system fail mandi palace colony ward 1 mandi people worried

Mandi News: निकासी नाली में गंदगी से बदबू, शहरवासी परेशान

Fri, 31 Jan 2025 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
dranage system fail mandi palace colony ward 1 mandi people worried
मंडी। बजट के अभाव में नगर निगम मंडी सफाई संबंधी छोटे मोटे कार्य भी नहीं करवा पा रहा है। पैलेस कॉलोनी-एक वार्ड में सैनिक विश्राम गृह के पीछे निकासी नाली गंदगी से भरी पड़ी है।
विज्ञापन

बीती बरसात के दौरान निकासी नाली में तीन फीट तक पत्थर और मिट्टी भर गई है। स्थानीय निवासी टेक चंद वर्मा, राज कुमार, शेर सिंह वालिया, राम सिंह वर्मा, हुकम सिंह आदि ने बताया कि निकासी नाली के भरने की शिकायत वार्ड पार्षद हरदीप सिंह राजा और महापौर वीरेंद्र भट्ट से कर चुके हैं। पांच महीने से कोई सुध नहीं ली जा रही है।
विज्ञापन

महापौर और स्थानीय पार्षद मौका तो कर रहे हैं लेकिन नाली को साफ नहीं करवा पा रहे हैं। नाली में बदबू के कारण आसपास के घरों में रहने वाले लोग परेशान हैं। सैनिक बोर्ड भी इसे लेकर कई बार शिकायत कर चुका है। वीरवार को शहरवासियों ने समस्या को लेकर आयुक्त कार्यालय में शिकायत पत्र सौंपा। इसमें गुहार लगाई कि जल्द इस निकासी नाली की सफाई करवाई जाए। उन्होंने गंदगी से बीमारी फैलने की भी आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
जब से नाली में मलबा पड़ा है। हर हाउस में इसकी सफाई को लेकर मुद्दा रखा है। बजट की कमी के चलते नाली को साफ करवाने का कार्य लटका है। अधिकारियों के ध्यान में मामला आने के बाद भी इस पर कोई सुध नहीं ली जा रही।

-हरदीप सिंह राजा, पार्षद, पैलेस कॉलोनी-एक

...
पैलेस कॉलोनी एक में नाली की सफाई को शहरवासियों का शिकायत पत्र मिला है। उनकी समस्या को देखते हुए जल्द नाली की सफाई करवा दी जाएगी। नगर निगम लोगों की समस्याओं के निवारण को गंभीर है।
-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed