{"_id":"6a0d998ceb24a1b1e40f3dfa","slug":"dr-brij-vanita-brought-laurels-to-the-nation-by-winning-a-gold-medal-in-her-phd-mandi-news-c-90-1-mnd1021-197410-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पीएचडी में स्वर्ण पदक हासिल कर डॉ. बृज वनिता ने बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पीएचडी में स्वर्ण पदक हासिल कर डॉ. बृज वनिता ने बढ़ाया मान
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में सर्वोच्च जीपीए पर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के रस्माई क्षेत्र की डॉ. बृज वनिता को हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में पीएचडी के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया है। उन्होंने वर्ष 2017-20 सत्र में विश्वविद्यालय के सभी संकायों में सर्वोच्च ग्रेड प्वाइंट औसत (जीपीए) 9.13/10.00 प्राप्त किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अशोक कुमार पांडा ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डॉ. बृज वनिता एक मेहनती और लगनशील शोधार्थी हैं, जिन्होंने पशु चिकित्सा विज्ञान में पीएचडी की है। उनके कई शोध पत्र भी प्रकाशित हो चुके हैं।
डॉ. बृज वनिता पूर्व में सुंदरनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में पशु चिकित्सा विज्ञान विषय विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। वर्तमान में वह कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के प्रसार निदेशालय मुख्यालय में कार्यरत हैं। वे बचपन से ही मेधावी छात्रा रही हैं।