फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dr Anchal of Jogindernagar will serve as a biochemistry specialist doctor in Zonal Hospital Mandi

Mandi News: जोनल अस्पताल मंडी में इस पद पर सेवाएं देंगी जोगिंद्रनगर की डॉ. आंचल

Mon, 14 Apr 2025 05:18 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 14 Apr 2025 05:18 PM IST
सार

जोगिंद्रनगर की डॉ. आंचल अब जोनल अस्पताल मंडी में बतौर बायो केमिस्ट्री विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर सेवाएं देंगी। डॉ. आंचल विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत के सुकाबाग गांव की निवासी हैं।

विज्ञापन
Dr Anchal of Jogindernagar will serve as a biochemistry specialist doctor in Zonal Hospital Mandi
डॉ. आंचल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जोनल अस्पताल मंडी में बतौर बायो केमिस्ट्री विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर जोगिंद्रनगर की डॉ. आंचल की पहली तैनाती पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ आई है। 2013 बैच की एमबीबीएस पासआउट डॉ. आंचल ने टांडा मेडिकल कॉलेज में इस विशेषज्ञ चिकित्सक की उपाधि हासिल करने के बाद अब जिला मुख्यालय में अपनी सेवाएं देगी। 2019 से 2021 तक नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में बकौल चिकित्साधिकारी के पद पर सेवारत रहीं।

विज्ञापन


डॉ. आंचल विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत के सुकाबाग गांव की निवासी हैं। जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेकों कीर्तिमान स्थापित कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कोरोना काल में संक्रमित हजारों मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने वाली डॉ. आंचल के पिता देश राज शिक्षा विभाग के उपनिदेशक पद पर जिला कुल्लू में तैनात हैं। सोमवार को अपनी बेटी की इस उपलब्धि की जानकारी देते हुए बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सक की तीन साल की पढ़ाई पूरी करने के बाद हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें मंडी जिले के जोनल अस्पताल में अपनी सेवाएं देने के जो आदेश जारी किए हैं उससे पूरा परिवार हर्ष महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


डॉ. आंचल के दादा मस्त राम (सेवानिवृत ईटीओ) माता माया देवी, चाचा विजय कुमार और चाची ममता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में इनकी सेवाएं मरीजों के हित में लाभदायक साबित हो इसके लिए उन्होंने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं। वहीं, विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. आंचल ने बताया कि जोनल अस्पताल मंडी में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाने के साथ-साथ प्रयोगशाला की गतिविधियों का भी जिम्मा वह बखूबी निभाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed