फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dr. Ambedkar's invaluable contribution to the country

डॉ. आंबेडकर का देश के लिए अमूल्य योगदान : अनिल शर्मा

Sun, 14 Apr 2024 06:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 14 Apr 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's invaluable contribution to the country
मंडी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  द्वारा बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर  की जयंती के उपलक्ष्य पर
मंडी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंबेडकर का देश के उत्थान में अमूल्य योगदान है। उनके दिखाए मार्ग का सभी को अनुसरण करना चाहिए। यह बात सदर विधायक अनिल शर्मा ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा मंडी मंडल द्वारा डॉ. आंबेडकर की जयंती पर आयोजित सम्मेलन में कही। श्री विश्वकर्मा मंदिर सरायं में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजेंद्र भारद्वाज ने की।
विज्ञापन




इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री चेत राम ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही भारत के संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष मनीष कपूर, नगर निगम के पार्षद वीरेंद्र आर्य, नेहा कुमारी, सुदेश सेन, जिला उपाध्यक्ष बालक राम, मंडल उपाध्यक्ष शिव कुमार, काहन सिंह, मंडल महामंत्री दीवान चंद ठाकुर, गिरीश चंदेल, मीडिया प्रभारी हिमांशु शर्मा और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद

मंडी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  द्वारा बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर  की जयंती के उपलक्ष्य पर

मंडी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा  द्वारा बाबा साहिब भीम राव अंबेडकर  की जयंती के उपलक्ष्य पर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed