फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Doctors on strike, patients and attendants forced on stretchers

Mandi News: हड़ताल पर चिकित्सक, स्ट्रेचर पर मरीज और तीमारदार मजबूर

Tue, 12 Mar 2024 06:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
Doctors on strike, patients and attendants forced on stretchers
जोगिंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सकों की ढाई घंटे की हड़ताल से मरीज, तीमारदार हो रहे परेशान
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर( मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में मंगलवार को चिकित्सकों की ढाई घंटों की हड़ताल ने मरीजों और तीमारदारों को खूब परेशान किया। कई मरीज स्ट्रेचर और व्हील चेयर पर चिकित्सकों का इंतजार करते रहे तो अधिकृत लंबी- लंबी कतारों में बेहाल होते रहे। वहीं, मंगलवार को उपचार के लिए दूरदराज से पहुंचे मरीज भी भटकते रहे। इस दौरान कुछ गंभीर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ा।
ओपीडी में सुबह दस बजे से ही मरीजों की कतारें लगनी शुरू हो गईं। अस्पताल में मरीजों के साथ पहुंचे मोहित ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के बीच चिकित्सकों की हड़ताल हर वर्ग के मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। कहा कि सुबह से ही वे डॉक्टरों का इंतजार करते करते थक गए। वहीं, एक अन्य मरीज राजेश ने बताया कि ढाई घंटों तक डॉक्टरों की हड़ताल के चलते उन्हें बुखार की हालत में बहुत परेशानी हुई। उपचार के लिए मरीज के साथ पहुंचे तीमारदार विनोद कुमार ने बताया कि हर रोज 12 बजे के बाद चिकित्सकों के ओपीडी में मिलने से मरीजों का मर्ज बढ़ा है। ऐसे में सरकार और स्वास्थ्य विभाग को जल्द समस्या के समाधान को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि हड़ताल से मरीजों की परेशानी को राहत मिल पाए।
विज्ञापन

इधर, एसएमओ नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि दोपहर 12 बजे के बाद चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद हर वर्ग के मरीजों को उपचार दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed