{"_id":"6af5c87803c77febc208a33f","slug":"doctors-from-mandi-have-brought-international-recognition-to-himachal-mandi-news-c-90-1-mnd1027-221294-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी के डॉक्टरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया हिमाचल का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी के डॉक्टरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया हिमाचल का नाम
विज्ञापन
एफएएचए सम्मान पाने वाले प्रदेश के पहले कार्डियोलॉजिस्ट बने डॉ. कुणाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी स्थित हिमाचल हार्ट इंस्टीट्यूट (मांडव सुपरस्पेशलिटी अस्पताल) के चिकित्सकों ने अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा जगत में प्रदेश का नाम रोशन किया है। संस्थान के निदेशक एवं मुख्य इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कुणाल महाजन के 11 शोधपत्र अमेरिका में आयोजित टीसीटी 2026 सम्मेलन में शामिल हुए, जिनमें से चार उन्होंने स्वयं प्रस्तुत किए। वहीं, शिकागो में आयोजित अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन साइंटिफिक सेशंस 2026 में भी उनके नौ शोधकार्य शामिल रहे। इस दौरान उन्हें फेलो ऑफ द अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया। वे यह सम्मान पाने वाले हिमाचल के पहले हृदय रोग विशेषज्ञ हैं।
इससे पहले जर्मनी के म्यूनिख में आयोजित यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी सम्मेलन में भी उनके सात शोधपत्र स्वीकार किए गए थे। उनके शोध हृदयाघात के उपचार, कोरोनरी एंजियोप्लास्टी और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण पर केंद्रित हैं।
वहीं, संस्थान के वरिष्ठ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जयभारत के शोध को अक्टूबर 2026 में सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में एशिया के छह सर्वश्रेष्ठ शोधकार्यों में स्थान मिला। छोटे शहर मंडी के निजी अस्पताल के चिकित्सकों की ये उपलब्धियां प्रदेश के लिए गौरव की बात हैं। डॉ. महाजन ने सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देते हुए कहा कि समर्पण और सामूहिक प्रयास से छोटे शहरों से भी विश्वस्तरीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।