फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diwali celebrated with great enthusiasm in Jogindernagar

Mandi News: जोगिंद्रनगर में उल्लास के साथ मनाई दिवाली

Tue, 21 Oct 2025 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great enthusiasm in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में दिवाली पर्व अयोध्या की तर्ज पर मनाया गया। हर घर में दीप प्रज्वलित किए गए। बिजली की रंग बिरंगी लड़ियों की सजावट के बीच शहर से गांव-गांव तक पटाखों की गूंज रही। लक्ष्मी पूजन के साथ लोगों ने त्योहार मनाया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर, मंडल भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर ने दिवाली परिवार सहित मनाई। विधायक प्रकाश राणा ने अपने समर्थकों और परिवार के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश सचिव जीवन ठाकुर ने घर-घर जाकर लोगों को दीपावली पर उपहार बांटे। मंडल भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल ने उपमंडलवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed