फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Divine meeting of Sunu Dev of Shimla with Rajarajeshwari Mahamaya

Mandi News: शिमला के सुनू देव का राजराजेश्वरी महामाया से दिव्य मिलन

Sat, 29 Apr 2023 06:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 29 Apr 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
Divine meeting of Sunu Dev of Shimla with Rajarajeshwari Mahamaya
शिमला के सुनू देव के साथ मिलन करते हुए सुकेत अधिष्ठात्री राजराजेश्वरी महामाया पांगणा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मंडी (मंडी)। सुकेत की अधिष्ठात्री राजराजेश्वरी महामाया पांगणा तथा शिमला के सुन्नी तहसील के अराध्य देव शिव कामेश्वर महादेव सुनू देव रथ और पालकी पर सुशोभित होकर पांगणा के साना गांव पहुंचे।
समाजसेवी राजू, पींटु, चेतन शर्मा, श्याम लाल शर्मा, ओमादत्त ने दोनों देवरथों का स्वागत किया। पांगणा के इतिहास में पहली बार सुनु देव के साथ सुकेत अधिष्ठात्री राजराजेश्वरी महामाया पांगणा का मिलन हुआ। दोनों देव रथों का नृत्य देखने योग्य था। रात भर भजन-कीर्तन हुआ। यह क्रम रविवार तक देवी-देवताओं की विदाई तक चलेगा। शिव कालेश्वर महादेव सुनू देओ के मुख्य गूर लक्ष्मीदास कौटिल्य ने बताया कि सुनू देओ लोगों की इच्छापूर्ति करने वाले, जादू-टोना से मुक्ति करने वाले, असाध्य व्याधियों से छुटकारा दिलाने वाले देवता हैं। सुनू देवता का मंदिर शिमला जिला की तहसील सुन्नी की करियाली पंचायत के ग्राओं गांव में है।
विज्ञापन

शिव कालेश्वर महादेव का इतिहास 1000-1200 ईश्वी के बीच का है। तब भज्जी रियासत में ठाकुर और मावीं लोगों का राज था। यहीं पर देवता ने मावियों के अत्याचार से लोगों को मुक्त किया। गोपालक की सभी इच्छापूर्ति का आशीर्वाद दिया तथा गोपालक को अपना मुखिया बनाया। लक्ष्मीदास कौटिल्य ने बताया कि शिव कालेश्वर महादेव ने देश की रक्षा और विजय प्राप्ति के उद्देश्य से सोना-चांदी और एक सोने की छड़ी तैयार करके भारत रक्षा कोष के लिए दान की थी। मन्नत पूरी होने पर सोना चढ़ाने से देवता का नाम सुनू देओ पड़ा। सुनू देओ के साथ माता भीमाकाली का मोहरा भी पालकी में विराजमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed