फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District officials adopted 478 schools under Apna Vidyalaya program

Mandi News: अपना विद्यालय कार्यक्रम में जिला के अधिकारियों ने गोद लिए 478 स्कूल

Wed, 09 Oct 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
District officials adopted 478 schools under Apna Vidyalaya program
स्कूल गोद लेने वालों में अधिकांश चिकित्सक, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन कार्यक्रम के तहत मंडी जिला में क्लास-1 और क्लास-2 अधिकारियों ने 478 राजकीय उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं को गोद लिया है। गोद लेने वालों में अधिकांश चिकित्सक, इंजीनियर, प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस अधिकारी हैं। यह इन स्कूलों के प्रतिपालक (मैंटर) के तौर पर कार्य करेंगे।
उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगला और सहायक उपायुक्त रोहित राठौर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कैहनवाल को गोद लिया है। प्रतिपालक बनकर ये अधिकारी स्कूली बच्चों को करिअर काउंसलिंग, स्वस्थ मंडी नशा मुक्त मंडी अभियान, खेलकूद, मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण, मिड-डे मील, प्रदेश सरकार की योजनाओं आदि की जानकारी देने के साथ महीने में एक दिन बच्चों को भी पढ़ाएंगे। कार्यक्रम की देखरेख और निगरानी उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से की जाएगी। उपायुक्त अपना विद्यालय कार्यक्रम को नेतृत्व प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों में सुधार लाने के उद्देश्य से ‘अपना विद्यालय द हिमाचल स्कूल एडॉप्शन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसी के तहत जिला मंडी की 478 राजकीय पाठशालाओं को गोद लिया गया है। गोद लेने वाले अधिकारी प्रतिपालक बनकर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने में अपना योगदान दे पाएंगे। ये संरक्षक अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समितियों को स्कूलों में वांछित सुधार के लिए भी सुझाव प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही बच्चों को नशा निवारण, ठोस कचरा निस्तांतरण, लैगिंक समानता बारे भी जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed