फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   District level children's science fair started in Chauntada

चौंतड़ा में जिला स्तरीय बाल विज्ञान मेला शुरू

Mon, 21 Nov 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
District level children's science fair started in Chauntada
चौंतड़ा में जिला स्तरीय साइंस एक्टिविटी में विद्यार्थियों के मॉडल की जानकारी हासिल करते विद्या? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में तीन दिवसीय बाल विज्ञान सम्मेलन का डाइट मंडी के जिला परियोजना अधिकारी बलवीर भारद्वाज ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में दस उपमंडलों के 600 विद्यार्थी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौंतड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य कल्याण राठौर ने बताया कि बच्चों ने स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण, कृषि तकनीक, वैकल्पिक ऊर्जा के मॉडल बनाकर जानकारी दी है। उनहोंने कहा कि सबसे अच्छे मॉडल बनाने वाली टीम को पुरस्कृत किया जाएगा। पहले दिन नन्हें वैज्ञानिकों ने साइंस मॉडल बनाकर ग्लोबल वार्मिंग और सड़क दुर्घटना से बचने के उपाय बताकर प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

इस दौरान एंजल पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की छात्रा कशिश चौधरी ने आदर्श गांव बनाकर सोलर पैनल से तैयार की बिजली से गांव की जगमगाहट बताई। राजकीय पाठशाला प्रिंसी (करसोग) की नेहा ने ग्लोबल वार्मिंग की जानकारी दी। द्रंग ब्लॉक की रोपा पाठशाला की वर्षा ने ईको सिस्टम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय साइंस एक्टिविटी में महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर के विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में मॉडल सजाए। राजकीय पाठशाला ढांघयार (गोहर) की दिव्यांशी ने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर तैयार किए मॉडल की जानकारी दी।
साइंस सुपरवाइजर अशोक वालिया ने बताया कि डीएवी स्कूल मंडी के नन्हें वैज्ञानिकों ने सौर ऊर्जा का महत्व बताकर बिजली की बचत की जानकारी दी। स्कूल के प्रतिभावान विद्यार्थियों की टीम में शामिल दिव्यांश, सूर्यांश, अवंतिका, रोमिल, केया महाजन, जिदान खान, राघव, सक्षम और मनन ने प्रतिभा दिखाई। बीआरसी भीम सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों ने बेस्ट चीजों से आकर्षक मॉडल बनाकर प्रतिभा दिखाई है।

विद्यार्थियों ने आदर्श गांव में सोलर पैनल से रोशनी की जानकारी भी दी। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मैथ ओलंपियार्ड, सर्वे प्रोजेक्ट, इनोवेटिक मॉडल आदि प्रतिस्पर्धाएं होंगी। एसआर विद्या मंदिर, रती पुल (मंडी) की सात्विका भारद्वाज ने इफेक्टिव रोड रिस्ट्रेन सिस्टम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed