मंडी। भाजपाइयों ने मंडी को नगर निगम बनाने पर सेरी मंच पर जश्न मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटीं। जिलाध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने जनता से किया वादा पूरा किया है। तमाम चुनौतियों के बावजूद सीएम ने मंडी को नगर निगम का दर्जा दिया है।
उन्होंने कहा कि मंडी का विकास अधिक गति से होगा। नागरिक सभा के अध्यक्ष ओपी कपूर, भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के संयोजक नरेश मल्होत्रा, मेरे अपने के संयोजक विनोद बहल, मकान नियमितीकरण के उत्तम चंद सैनी, ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन विजय हाई स्कूल, मंडी के प्रधान अनिल शर्मा, सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान दीनानाथ सैनी, ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मुरारी लाल, भारतीय सांस्कृतिक निधि मंडी चैप्टर के कमल कांत शर्मा, स्वर्णकार संघ के महेश पुरी ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन महाविद्यालय की संयुक्त सचिव हेमंत शर्मा, पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन के हितेंद्र शर्मा, अधिकार मंच के अध्यक्ष हरमीत सिंह बिट्टू, वीर मंडल के प्रधान चंद्रशेखर, राजपूत सभा के प्रधान इंद्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नागरिक सभा के रणपत सिंह राणा, महाजन सभा के प्रधान एमएल गुप्ता, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा महेंद्रू और महासचिव प्रषांत बहल, आर्य समाज के अध्यक्ष प्रियव्रत वैद्य और हरीश बेहल ने मुख्यमंत्री का मंडी नगर निगम बनाने पर आभार व्यक्त किया।