फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Discussions about shifting the Balh Valley subdivision have created concerns among farmers.

Mandi News: बल्ह वैली सब डिवीजन शिफ्ट करने की चर्चाओं से किसानों में चिंता

Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Discussions about shifting the Balh Valley subdivision have created concerns among farmers.
जल शक्ति विभाग के सब डिवीजन को बदलने की चल रही कवायद
विज्ञापन

हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। जल शक्ति विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजेक्ट) कार्यालय को कांगड़ा के फतेहपुर स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सुंदरनगर स्थित बल्ह वैली सब डिवीजन को मंडी जिला मुख्यालय क्षेत्र में शिफ्ट किए जाने की चर्चाओं ने बल्ह घाटी के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्र में इस संभावित बदलाव को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।


किसानों का कहना है कि बल्ह वैली सब डिवीजन घाटी की सिंचाई व्यवस्था की रीढ़ है। इसी व्यवस्था के माध्यम से क्षेत्र में टमाटर सहित विभिन्न नगदी फसलों का बड़े पैमाने पर उत्पादन होता है, जिससे हजारों परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। किसानों को आशंका है कि यदि यह कार्यालय यहां से स्थानांतरित किया गया तो सिंचाई सेवाओं के संचालन और रखरखाव पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन




किसान खेमचंद, हेम सिंह, होशियार सिंह, चमारू राम, जगदीश चंद्र और कृष्ण कुमार सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि कार्यालय को हटाने का प्रयास किया गया तो क्षेत्र के किसान एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। जल्द ही हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उनका कहना है कि सिंचाई व्यवस्था से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्यालय के स्थानांतरण से कृषि गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन








प्रदेश सरकार ने हाल ही में जल शक्ति विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ (प्रोजेक्ट) कार्यालय को मंडी से कांगड़ा जिला के फतेहपुर स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार, कार्यालय और इसके अधीन स्वीकृत विभिन्न पदों को तत्काल प्रभाव से फतेहपुर स्थानांतरित करने के आदेश दिए गए हैं।



बल्ह वैली उपमंडल कार्यालय को मंडी जिला मुख्यालय में शिफ्ट किए जाने के संबंध में सरकार या विभाग के उच्च कार्यालय से कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। साथ ही, वर्तमान में ऐसी कोई प्रस्तावित योजना भी विभाग के पास नहीं है। -राजकुमार सैनी, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग वृत्त कार्यालय सुंदरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed