{"_id":"68dc0d566486f90ffd05b5df","slug":"discussion-with-traders-on-gst-reforms-mandi-news-c-90-1-ssml1045-171604-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: जीएसटी सुधारों पर व्यापारियों से की चर्चा
विज्ञापन
मंडी के चौहाटा बाजार में व्यापारियों से जीएसटी के संबंध में चर्चा करते हुए भाजपा पदाधिकारी। स्त
मंडी। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार शाम को मंडी शहर में दुकानदारों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर जीएसटी सुधारों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा सदर मंडल के अध्यक्ष राहुल सेन ने की।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2017 से पहले कर व्यवस्था में 16-17 तरह के अलग-अलग टैक्स स्लैब थे, जिससे व्यापारियों और आम जनता को जटिल प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2017 में जीएसटी लागू किया और 5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत चार प्रमुख स्लैब में व्यवस्था सरल की गई।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि 2017 से 2025 के अनुभव के आधार पर मोदी सरकार ने अब पुनः जीएसटी में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। इसके तहत 28 प्रतिशत स्लैब को घटाकर 18 प्रतिशत, 12 प्रतिशत को घटाकर 5 प्रतिशत और 5 प्रतिशत को घटाकर शून्य कर दिया गया है। इन सुधारों से आम जनता को रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित आवश्यक वस्तुएं पहले से कहीं अधिक सस्ती मिल रही हैं। वहीं, आवश्यक दवाओं पर भी अब शून्य शुल्क लागू होने से गरीब और मध्यम वर्ग को सीधी राहत मिल रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पाल ने भी अपने विचार रखे और जीएसटी सुधारों की सराहना की। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भूतनाथ बाजार, चंद्रलोक सहित विभिन्न क्षेत्रों में पत्रक भी वितरित किए। भाजपा प्रवक्ता अजय ठाकुर ने कहा कि यह नई व्यवस्था प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट, भाजपा जिला महामंत्री कर्णवीर कौंडल, भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, जिला सचिव रोहित, कार्यालय मंत्री रमन, प्रवीन मेहता और अन्य मौजूद रहे। संवाद