फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disappointment among disabled people due to lack of basic facilities

Mandi News: मूलभूत सुविधाएं न मिलने से दिव्यांगजनों में निराशा

Thu, 20 Jun 2024 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Disappointment among disabled people due to lack of basic facilities
टिहरा (मंडी)। हिमाचल दिव्यांग कल्याण समिति सरकाघाट का स्थापना दिवस सरकाघाट में वरिष्ठ नागरिक रमेश चंदेल की अध्यक्षता में मनाया गया। इस समारोह में दिव्यांगजनों, उनके परिजनों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में चिंता जताई की बार-बार पत्र और ज्ञापन भेजने के बावजूद भी सरकार दिव्यांगनों के लिए जरूरी और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन

बैठक के बाद दिव्यांग कल्याण समिति ने एसडीएम सरकाघाट के माध्यम से मुख्यमंत्री को एक बार फिर समस्याओं और मांगों का ज्ञापन भेजा। इसमें लघु सचिवालय परिसर की लिफ्ट को ठीक करवाना, अस्थायी प्रमाण पत्र के साथ पेंशन देने, सभी दिव्यांगजनों के घरों तक सड़क सुविधा प्रदान करवाना, मासिक पेंशन में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इसके साथ ही जो दिव्यांग नौकरी करने में सक्षम नहीं हैं, उनके परिवार के किसी दूसरे सदस्य को सरकारी नौकरी में आरक्षण, सरकाघाट और हिमाचल के सभी बस अड्डा परिसरों में दिव्यांग भवन और दिव्यांग शौचालय बनाने के लिए मांग की गई। इस मौके पर समिति के प्रदेश संयुक्त सचिव रमेश चंद भारद्वाज को कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed