फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Disabled Anjali won gold medal in World Boccia Championship

Mandi News: दिव्यांग अंजली ने वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sun, 21 Jul 2024 08:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Jul 2024 08:18 AM IST
विज्ञापन
Disabled Anjali won gold medal in World Boccia Championship
गोहर (मंडी)। नाचन क्षेत्र की बेटी अंजली ठाकुर ने वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप में अपने हुनर के दम पर स्वर्ण पदक जीता है। मिस्र में खेले गए टूर्नामेंट में पुर्तगाल को पराजित कर अंजली ने पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। दिव्यांग अंजली ने अपने हिम्मत और जज्बे के बूते अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा नाम कमाया है। अंजली की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

दिव्यांग अंजली चच्योट तहसील के मौवीसेरी के जनयाणी डोगरी गांव की रहने वाली हैं। मिस्र में यह प्रतियोगिता 18 से 22 जुलाई तक चलेगी। जिला परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल और मनोज कुमार प्रजापति ने बताया कि अंजली दिव्यांग हैं। दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में अंजली ने यह मुकाम हासिल किया है।
विज्ञापन

अंजली के पिता ढमेश्वर ठाकुर किसान हैं। पिता ढमेश्वर ने बताया कि 10 साल पहले बासा कॉलेज में फाइनल ईयर की पढ़ाई के दौरान बेटी अंजली सड़क हादसे का शिकार हो गई थी। दुर्घटना के बाद अंजली का शरीर कंधे से नीचे काम नहीं करता है। गले के पास मूवमेंट के लिए अंजली ठाकुर को बोशिया संस्था से जोड़ा गया। इसी संस्था के माध्यम से अंजली ने दिल्ली में दो गोल्ड मेडल जीते। फिर चीन में भी अपना हुनर दिखाया। चीन से ही वर्ल्ड बोशिया चैंपियनशिप के लिए उसका चयन हुआ था। अब मिस्त्र में अंजली ने अपने हुनर के दम पर स्वर्ण पदक जीता है। नाचन विधायक विनोद कुमार ने इस उपलब्धि के लिए अंजली और उसके परिवार को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed