फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dirt was applied on the vehicle's number plate, a challan was issued.

Mandi News: वाहन की नंबर प्लेट पर लगाई थी मिट्टी, कटा चालान

Sat, 28 Mar 2026 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dirt was applied on the vehicle's number plate, a challan was issued.
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह डैम के समीप शुक्रवार को एक पर्यटक पर चालान से बचने की चालाकी भारी पड़ गई। नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर वाहन चलाने पर पंडोह पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर एक महिंद्रा थार गाड़ी का 3000 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वाहन चालक ने ऑनलाइन चालान से बचने के लिए आगे और पीछे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा रखी थी, जिससे नंबर स्पष्ट रूप से पढ़ा न जा सके। यह नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करता है। ट्रैफिक इंचार्ज चेत राम ने बताया कि इस वाहन के संबंध में नागचला ट्रैफिक कंट्रोल रूम से भी सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वाहन को रोककर चालान किया। एसपी मंडी विनोद ने लोगों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सही पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed