चौंतड़ा (मंडी)। पीएम श्री मॉडल राजकीय पाठशाला चौंतड़ा में छठी, सातवीं, आठवीं, नौंवी और 11वीं कक्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित किया गया। इसमें कक्षा 11वीं के वाणिज्य संकाय में छात्रा दीक्षा ने पहला, दीक्षा ने दूसरा और सोनाली ने तीसरा स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में पलक प्रथम, वंदना द्वितीय और रूबल तृतीय रहे।
छठी कक्षा में निर्भय सिंह ने पहला, अक्षिता भारती ने दूसरा और आर्यन सूद ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं में पूनम वालिया ने पहला, आरुषी ने दूसरा और शुभम ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य युधिष्ठर राणा ने बताया कि कक्षा आठवीं में कनिका ने पहला, पायल ने दूसरा और अंकित ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। नौवीं कक्षा में छात्र अर्पित ने पहला, दीपाली ठाकुर ने दूसरा और उर्वशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। बताया कि स्कूल में 11वीं के कला संकाय में अंशिका चौहान ने पहला, गितिका वर्मा ने दूसरा और कृतिका वर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद