फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Digital library for students in Jogindernagar, 15 thousand books online

Mandi News: जोगिंद्रनगर में विद्यार्थियों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, 15 हजार किताबें हुईं ऑनलाइन

Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 08 Aug 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Digital library for students in Jogindernagar, 15 thousand books online
जोगिंद्रनगर कॉलेज के आधुनिक पुस्तकालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर कॉलेज ने अपने डिजिटल पुस्तकालय में 15 हजार पुस्तकों का संग्रहण कर विद्यार्थियों को अध्ययन की नई सुविधाएं प्रदान की हैं। इस डिजिटल पुस्तकालय के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी आवश्यक पुस्तकें खोजने और पढ़ने में आसानी होगी। कॉलेज ने पुस्तकालय की व्यवस्था को ऑनलाइन कर दिया है, जिससे विद्यार्थियों को किताबों की खोज और उपयोग में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

कॉलेज ने नए सत्र के विद्यार्थियों के लिए बैठने की सुविधाओं का भी विस्तार किया है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान आरामदायक माहौल मिलेगा और किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। कॉलेज प्रशासन ने कंप्यूटर सुविधा भी प्रदान की है और लगभग 15 हजार किताबें डिजिटल रूप में अपलोड की हैं, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य सुनीता सिंह ने बताया कि विद्यार्थियों को महंगी किताबें बाजार से न खरीदनी पड़े, इसलिए पुस्तकालय के डिजिटलाइजेशन के लिए लाखों रुपये का प्रावधान किया गया है। वर्तमान में कॉलेज में लगभग 1600 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं, और पुराने व नए भवन में एक साथ 300 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पीने के पानी और शौचालय के प्रबंध भी किए गए हैं, और कॉलेज की वेबसाइट पर अलग सॉफ्टवेयर से पुस्तकों की ऑनलाइन जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed