{"_id":"627e964e173e3859321df36c","slug":"diarrhea-in-saraj-s-bhainchadi-and-sobli-village-mandi-news-sml408747558","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराज के भैंचडी और सोबली में डायरिया, 12 लोग चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराज के भैंचडी और सोबली में डायरिया, 12 लोग चपेट में
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैंशला के भैंचडी और सोबली गांव में डायरिया फैल गया है। अब तक करीब 12 लोग डायरिया की चपेट में आए हैं।
इनमें से एक को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। एक को बगस्याड अस्पताल में भर्ती करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। थुनाग अस्पताल में दो लोग भर्ती हैं। शेष का घर में ही उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही अस्पताल की टीम ने गांवों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। जलशक्ति विभाग ने भी पानी के सैंपल भरे हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्र में दवाएं और ओआरएस के घोल वितरित किए।
डायरिया की चपेट में आने से लक्ष्मण सिंह का इलाज नेरचौक मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। थवेंद्र कुमार को बगस्याड अस्पताल से छुट्टी दे दी है। लाल सिंह, चैत्री देवी को शुक्रवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया जा रहा है।
विज्ञापन
सोबली गांव के निवासी एवं पूर्व उपप्रधान खेम सिंह ने बताया कि गांव में पानी पीने से डायरिया फैल रहा है। कहा कि जिस स्रोत से गांव के लिए पानी आ रहा है, उसमें मिट्टी भी साथ आ रही है। इसके चलते लोगों को दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जल शक्ति विभाग थुनाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पानी का स्रोत बंद कर दिया है। सोबली और भैंचडी गांव के लिए पुराने सोर्स से पानी की सप्लाई दी जा रही है।
जंजैहली के बीएमओ पुष्पराज ने बताया कि सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव में भेज दिया था। लोगों को दवाइयां बांट दी हैं। इसके अलावा आशा वर्कर और हेल्थ वर्कर को यह आदेश दिया है कि जब भी कोई मामला सामने आए तो विभाग को सूचित करें।
000