फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Diarrhea and viral patients increased as the weather changed

Mandi News: मौसम बदलते ही डायरिया और वायरल के मरीज बढ़े

Thu, 20 Mar 2025 08:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 20 Mar 2025 08:31 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea and viral patients increased as the weather changed
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में उपचार हासिल करने के लिए उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मार्च महीने में मौसम में बदलाव के कारण डायरिया, वायरल बुखार और शरीर में जकड़न के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। उपमंडल के तीन सरकारी अस्पतालों में खांसी, बुखार और डीहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की ओपीडी दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन

डॉक्टरों के अनुसार, खान-पान में लापरवाही और मौसम के अनुकूल खुद को न ढाल पाने के कारण उल्टी-दस्त, शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। बुधवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की ओपीडी नंबर 105 में सर्दी, खांसी और वायरल बुखार के मरीजों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

चिकित्साधिकारी डॉ. माणिक्य ने बताया कि दिन में तेज धूप के कारण तापमान में अचानक बदलाव हो रहा है, लेकिन लोग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इससे उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो रही है और वे अधिक बीमार पड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं और उन्हें आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी नंबर 106 में तैनात डॉ. विजेंद्र ने बताया कि शारीरिक स्वच्छता में कोताही के कारण भी लोग बीमार हो रहे हैं। दूषित भोजन और गंदे पानी के सेवन से उल्टी-दस्त और डीहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को इन समस्याओं का अधिक सामना करना पड़ रहा है।

डॉक्टरों ने दी सावधानी बरतने की सलाह
एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार देने के लिए विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। उन्होंने कहा कि मौसम के इस बदलाव में लोगों को गर्म कपड़े पूरी तरह न छोड़ने, हल्का गुनगुना पानी पीने, संतुलित आहार लेने और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर का दूषित भोजन खाने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि बीमारियों से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed