फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dhwali and Banwar teams won matches

ध्वाली और बनवार की टीमों ने जीते मैच

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Dhwali and Banwar teams won matches
धर्मपुर (मंडी)। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर की ओर से आयोजित क्रिकेट स्पर्धा में मंगलवार को दो मैच आयोजित हुए। दिन का पहला मैच ध्वाली और कंचन माता क्लब घरवासड़ा के बीच खेला गया। ध्वाली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी घरवासड़ा टीम 8 विकेट के नुकसान पर 75 रन ही बना पाई। अजय ने 29 रन बनाए और साथ में 2 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरा मैच नैना क्लब बनवार और गोरत के बीच खेला गया। बनवार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोरत टीम 10 ओवर में सात विकेट पर केवल 82 रन ही बना पाई। बनवार ने यह मैच 20 रन से जीत लिया। मैच में गोरत के राजेश ने 5 विकेट चटकाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब धर्मपुर के अध्यक्ष रजत ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया और उनको बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed