फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharamshala PG defeated Shimla PG Center by 187 runs

Mandi News: धर्मशाला पीजी ने शिमला पीजी सेंटर को 187 रन से दी शिकस्त

Wed, 23 Oct 2024 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 23 Oct 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala PG defeated Shimla PG Center by 187 runs
सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज में आयोजित इंटर कॉलेज महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में धर्मशाला पीजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शिमला पीजी सेंटर को 187 रन के बड़े अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मुकाबला बुधवार को मेजबान एमएलएसएम कॉलेज और धर्मशाला पीजी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को खेले गए मैच में शिमला की कप्तान शिवाली ठाकुर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उनके टीम के लिए महंगा साबित हुआ। धर्मशाला की इमानी रियानी नेगी ने 108 रन की शतकीय पारी खेली, जिसमें उन्होंने 17 चौके लगाए। जानवी ने भी 62 रन की अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 233 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया। शिमला के लिए एकमात्र विकेट शिवाली ठाकुर ने लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए शिमला पीजी सेंटर की टीम मात्र 45 रन पर सिमट गई। कशिका ठाकुर ने 11 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाईं। धर्मशाला की इशानी ने 4 विकेट, इमानी ने 3 और तवीश बाला ने 2 विकेट लेकर शिमला को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के प्रेस संयोजक और एचपीसीए अंपायर अनिल गुलेरिया ने बताया कि बुधवार को एमएलएसएम कॉलेज और धर्मशाला के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed