फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dharampur MLA Chandrashekhar's father Kahan Singh passes away

Mandi News: धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह का निधन

Wed, 01 Jan 2025 06:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 01 Jan 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
Dharampur MLA Chandrashekhar's father Kahan Singh passes away
काहन सिंह। -फाइल फोटो
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह का बुधवार सुबह 4:30 बजे उनके पैतृक गांव बहरी में निधन हो गया। 82 वर्षीय काहन सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने वन विभाग में अधीक्षक के पद पर भी सेवाएं दी थीं। उनके निधन से धर्मपुर क्षेत्र में शोक लहर है।
विज्ञापन

बुधवार को धर्मपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लघु हरिद्वार कांडापतन में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रशेखर ने चिता को मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में सैकड़ोंं लोगों ने नम आंखों से विदाई दी। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में भगवान से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी धर्मपुर लोकल कमेटी ने धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर के पिता काहन सिंह के देहांत पर शोक व्यक्त किया है और उनके परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। इसके अलावा एसडीएम धर्मपुर जोगिंद्र पटियाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, रजत ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष राकेश कुमार, जिला पार्षद जगदीश चंद, मार्क्सवादी पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, एफपीओ धर्मपुर के सदस्यों, व्यापार मंडल धर्मपुर के अध्यक्ष राजकुमार सोनी, धर्मपुर पंचायत प्रधान ज्योति देवी, उपप्रधान राकेश कुमार ने स्थानीय विधायक चंद्रशेखर के पिता के निधन पर शोक जताया व परिवार के प्रति सहानुभूति जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed