{"_id":"672766f37f93c503500f56e7","slug":"dharampur-kandhapatan-hyolg-via-pangoh-road-will-be-dazzling-rs-536-crore-approved-mandi-news-c-90-1-ssml1045-139309-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चकाचक होगी धर्मपुर कांढापतन हयोलग वाया पनगोह सड़क, 5.36 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चकाचक होगी धर्मपुर कांढापतन हयोलग वाया पनगोह सड़क, 5.36 करोड़ मंजूर
Mon, 04 Nov 2024 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
नाबार्ड के तहत मिली राशि, जल्द शुरू होगा कार्य, छह गांवों को मिलेगी सुविधा
बरसात के बाद ग्रामीणों ने खुद धन एकत्रित कर लगाई थी जेसीबी
सुशील शर्मा
धर्मपुर (मंडी)। लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के तहत आने वाली धर्मपुर कांढापतन हयोलग वायां पनगोह सड़क जल्द चकाचक हो जाएगी। सड़क को पक्का करने के लिए नाबार्ड से 5.36 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। इसका काम भी जल्द शुरू होने वाला है। इस सड़क के चकाचक होने से क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों की आबादी को सुविधा मिलेगी।
हालांकि बरसात के बाद ग्रामीणों ने इस सड़क को अपना पैसा इकट्ठा कर जेसीबी लगाकर ठीक किया था, लेकिन अब इस सड़क के दिन बहुरेंगे और लोग आरामदायक सफर कर पाएंगे। सड़क में सोलिंग, वियरिंग, टायरिंग, रोड सेफ्टी के लिए क्रास बैरियर और कुछ जगह कंकरीट कार्य भी होगा। सड़क चकाचक होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सफर में लग रहे हिचकोलों से राहत मिल जाएगी। बरसात में भी लोग आरामदायक सफर कर पाएंगे।
स्थानीय लोगों में कर्म चंद, गुलशन कुमार, नेहा देवी, शशि कुमार, वीरी सिंह, श्याम लाल, बबली देवी, कल्पना देवी ने कहा कि उन्हें बरसात के दिनों में आने जाने में भारी मुश्किल होती थी। विशेषकर मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक ले जाना मुश्किल रहता था। सड़क के चकाचक होने से राहत मिलेगी। बता दें कि सड़क की हालत सुधरने पर पनगोह, हयलोग, कौंसल, पैहड़, कुम्हारडा समेत अन्य गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। हजारों की आबादी इस सड़क से लाभान्वित होगी।
विज्ञापन
उधर, इस बारे में लोक निर्माण विभाग उपमंडल मंडप के सहायक अभियंता ई. मुनीष कुमार ने बताया कि नाबार्ड से इस सड़क को पक्का करने के लिए 5.36 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर काम शुरू कर दिया जाएगा। जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।