{"_id":"67012f68612ca23e5e031d5d","slug":"dharampur-fpo-will-prepare-organic-vermicompost-in-cow-sheds-mandi-news-c-90-1-ssml1025-137251-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर एफपीओ गोसदनों में तैयार करेगा जैविक वर्मी कंपोस्ट खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर एफपीओ गोसदनों में तैयार करेगा जैविक वर्मी कंपोस्ट खाद
Sun, 06 Oct 2024 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
खाद बनने से गो सदन को होगी आमदनी और किसानों को जैविक खाद मिलेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) धर्मपुर खाद्य उत्पाद तैयार करने के बाद अब गोसदन संधोल में वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद तैयार करेगा। इसके लिए गो सेवा समिति के सहयोग से प्रशिक्षण भी लिया जा रहा है। एफपीओ किसानों को थैलियों में बंद कर खाद की बिक्री करेगा। इससे होने वाली आमदनी को गो सदन के विकास पर खर्च किया जाएगा।
एफपीओ सचिव भूपेंद्र सिंह और संधोल इकाई के अध्यक्ष मोहन लाल ने बताया कि इस कार्य के लिए सेवानिवृत्त कृषि वैज्ञानिक और एसएमएस डाॅ. कुलदीप गुलेरिया का सहयोग लिया जा रहा है। जिन्होंने संधोल में बक्कर खड्ड किनारे बने गो सदन में प्रशिक्षण देकर खाद तैयार करनी शुरू कर दी है। बताया कि वर्मी कंपोस्ट जैविक खाद घरों में क्यारियों, गमलों, खेतों और बगीचों में प्रयोग होती है। कहा कि अब लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं और रसायनिक खादों के प्रयोग को कम करना चाहते हैं। गो सदन में दर्जनों पशु होते हैं और वहां खाद ज्यादा मात्रा और आसानी से तैयार की जा सकती है। इस कार्य के लिए संधोल गो सेवा समिति ने एफपीओ को प्रस्ताव दिया है। कहा कि धर्मपुर उपमंडल के नाल्ड-लौंगणी और डली-नबाही में बने गोसदनों में भी इस कार्य को शुरू करने के लिए गोसदन कमेटियों से चर्चा की जाएगी, ताकि वहां बर्बाद हो रहे गोबर का उचित प्रयोग कर खाद तैयार की जा सके। इस मौके पर अर्जुन हिमालयन, मोहनलाल, मान सिंह सकलानी, तारा चंद, पवन ठाकुर, किरन ठाकुर, सत्या, भुवनेश्वरी, अन्नू, कमलेश, इंदिरा, सुमना, पवना, रुचि, देश राज, एमएस बरवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।