फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   DFO SS Kashyap honored with Scotch Gold Award

Mandi News: डीएफओ एसएस कश्यप स्कॉच गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित

Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
DFO SS Kashyap honored with Scotch Gold Award
डीएफओ एसएस कश्यप दिल्ली में स्कॉच गोल्ड अवार्ड लेते हुए। स्त्रोत विभाग
गोहर (मंडी)। नाचन वनमंडल ने एक बार फिर प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रदूषित क्षेत्रों के विकास और आजीविका सुधार के माध्यम से पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं में सुधार परियोजना के लिए नाचन वनमंडल अधिकारी एसएस कश्यप को शनिवार को इंडिया हैबिटेट सेंटर, नई दिल्ली में प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और समुदाय के समावेशी उत्थान की दिशा में किए गए प्रभावशाली प्रयासों को मान्यता देता है।
विज्ञापन

नाचन वनमंडल की यह परियोजना न केवल पारिस्थितिकी तंत्र में सुधार लाने में सफल रही, बल्कि इससे स्थानीय लोगों की आजीविका को भी नया संबल मिला है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत डीएफओ एसएस कश्यप ने कहा कि यह पुरस्कार सामूहिक प्रयासों, प्रभावशाली पहलों और परिवर्तनकारी नेतृत्व का प्रतीक है। यह पुरस्कार भारत के सर्वोच्च स्वतंत्र नागरिक सम्मानों में से एक है जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाता है। नाचन वनमंडल को यह सम्मान मिलना न केवल विभाग के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed