फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   devta fair Galu started in mandi, jogindernagar

देवी-देवताओं की शोभायात्रा से देवता मेला गलू का शुभारंभ

Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
devta fair Galu started in mandi, jogindernagar
जोगिंद्रनगर के गलू में आयोजित तीन दिवसीय देवता मेले के शुभारंभ पर हैरतअंगेज करतब दिखाते देवताओं - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर से लगते गलू देवता मेले के शुभारंभ पर चौहारघाटी के देवी-देवताओं की अगुवाई में शोभायात्रा निकली। देवी-देवताओं के मिलन और नारियल की बलि के साथ ही गलू देवता मेले का आगाज हुआ। चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट की अगुवाई में देवताओं के गूरों ने हैरतअंगेज करतब भी दिखाए।
विज्ञापन

इसे देवताओं की खेल भी माना जाता है। ढोल-नगाड़ों की थाप और शहनाइयों की धुन पर गूरों ने देवताओं की पूजा-अर्चना की। इसे देखने के लिए सड़क पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़े। इस दौरान राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।गलू मेले के शुभारंभ पर पशु बलि के अंदेशे को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासन बेहद सतर्क रहा। गलू देवता मेले में वर्षों पहले पशु बलि प्रचलित थी। अब पशु बलि पर प्रतिबंध है। इसलिए नारियल बलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाजसेवी बृजगोपाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले हारगुनैण पंचायत की प्रधान कला देवी और उपप्रधान सन्नी ने मेले के शुभारंभ पर शिरकत करने पहुंचे देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की और मुख्यातिथि का स्वागत किया। मेले के शुभारंभ पर महिला मंडलों और स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed