फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devta Anant Balu Nag and Devta Khudijal reached Mandi after 100 years

Mandi News: 144 साल बाद अनंत बालू नाग और 100 साल के बाद मंडी पहुंचे देवता खुडीजल

Sat, 09 Mar 2024 07:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 09 Mar 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
Devta Anant Balu Nag and Devta Khudijal reached Mandi after 100 years
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2024 में एक सदी के बाद कुल्लू जिला के देवता अनंत बालू नाग और खुडीजल देवलुओं संग ढोल-नगाड़ों के साथ छोटी काशी पहुंचे। यहां पहुंचने पर दोनों देवताओं का फूलों की बारिश के साथ स्वागत किया गया। छोटी काशी पहुंचने के बाद देवताओं ने शिवरात्रि के अधिष्ठाता राज देवता माधोराय से मिलन किया।
विज्ञापन

कुल्लू के बंजार घाटी के तांदी गांव से देवता अनंत बालू नाग ने बालीचौकी से होते हुए वह शुक्रवार को करीब चार बजे 144 साल बाद शिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी पहुंचे और माधोराय के दरबार में हाजिरी भरी। वहीं, आनी के खुडीजल देवता भी 100 साल बाद छोटी काशी पहुंचे। दोनों देवताओं का सर्व देवता कमेटी के अध्यक्ष शिवपाल शर्मा ने फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

देवता अनंत बालू जब राजा ओमेश्वर से मिलने के बाद वापस लौटे तो शाम करीब पांच बजे ऐसा माहौल बना कि माधोराय मंदिर से बाबा भूतनाथ तक सड़क पूरी देवी-देवताओं और देवलुओं से भर गई। देवताओं के आगे चले देवलु जगह-जगह वाद्ययंत्र बजते और झूमते हुए नजर आए। देवता अनंत बालू नाग के साथ चले देवलुओं ने बताया कि आखिर बार 1880 में देवता यहां आए थे। इस बार देवता ने खुद ही महाशिवरात्रि में जाने के संकेत दिए थे। शुक्रवार को देवता के साथ पांच पंचायतों खापड़, शिकारीघाट, भलागाड़, भाहू और मंडी जिले के नारायणगढ़ और धारागढ़ के सैकड़ों देवलू मौजूद रहे। देवता को मां चामुंडा देवी मंदिर में ठहराया गया है, जहां पर वह सात दिन तक रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहटा बाजार में अलौकिक नजारा
राजा ओमेश्वर से मिलने के बाद जब देवता अनंत बालू नाग देवलुओं संग चौहाटा बाजार पहुंचे तो वहां पर रूककर बालीचौकी से पहुंचे देव कांडलू कामेश्वर का इंतजार किया और देवलुओं को भी करवाया। इस दौरान देवता अनंत बालू नाग देव कांडलू कामेश्वर से चार बार मिले। इस भव्य अलौकिक नजारे के दौरान पूरा चौहाटा बाजार देवलुओं से भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed