{"_id":"6841802f9afb809da009464d","slug":"devotees-took-holy-bath-in-kandhapattan-mandi-news-c-90-1-ssml1025-158331-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कांढापत्तन में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कांढापत्तन में श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर्व पर गंगा मैया के जयकारों से गूंजा लघु हरिद्वार कांढापत्तन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। लघु हरिद्वार के नाम से विख्यात कांढापत्तन में वीरवार को गंगा दशहरा पर्व पर सैकड़ों लोगों ने ब्यास में पवित्र स्नान किया। स्नान को लेकर श्रद्धालु बुधवार रात को ही मंदिर पहुंच गए थे। रातभर चले जागरण का आनंद लेने के बाद सुबह चार बजे से पवित्र स्नान शुरू हो गया, जोकि वीरवार दिनभर चलता रहा।
पवित्र स्नान करने के लिए जिला हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी सहित आस पास लगते बाहरी राज्यों से श्रद्धालु पहुंचे। वीरवार को यहां मेले का आयोजन भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने खरीदारी की। लघु हरिद्वार कांढापत्तन में गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी का स्नान होता है। स्नान के बाद गंगा मंदिर और नीलकंठ महादेव मंदिर में पहुंचकर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। संवाद