फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees flocked to the temples to pay obeisance, queues formed early in the morning.

Mandi News: मंदिरों में शीश नवाने उमड़े श्रद्धालु, सुबह ही लग गईं कतारे

Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the temples to pay obeisance, queues formed early in the morning.
सिद्धकाली माता मंदिर इदिर मार्केट मंडी मे नवरात्रों पर मां के दर्शन करते श्रद्धालु। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शरद नवरात्र के पहले दिन जोगिंद्रनगर उपमंडल के प्रमुख मंदिरों में मां के दर्शनों को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। मां चतुर्भुजा मंदिर बसाहीधार के कपाट सुबह पांच बजे खुल गए। देर शाम तक यहां करीब एक हजार भक्तों ने शीश नवाया। भक्तों की टोलियों ने मां के जयघोष के साथ मंदिर में भजन-कीर्तन किया। लडभड़ोल क्षेत्र में मां सिमसा माता मंदिर में संतान प्राप्ति के लिए महिलाओं ने सुबह से डेरा जमा लिया। देशभर से श्रद्धालु सुख समृद्धि का आशीर्वाद लेने यहां पहुंचे।
विज्ञापन

मां आशापुरी, स्यूरी माता, बंडेरी किला कर्णपुर में भी नवरात्र में पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। किला कर्णपुर मंदिर कमेटी के प्रेस सचिव बिशन दास बहल ने बताया कि सोमवार को घट स्थापना के बाद धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। मां चतुर्भुजा के पुजारी विजय कुमार ने बताया कि नौ दिन श्रद्धालुओं की ओर से मंदिर में भंडारे की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

साईं बाजार जोगिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम भी शुरू हो गया। पूजा-अर्चना के साथ मां महिषासुर मर्दिनी, श्री गणेश, कार्तिकेय, महालक्ष्मी और महा सरस्वती की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा एवं स्थापना की गई। आयोजक राजेश भारद्वाज ने बताया कि पंडाल में 9 दिनों तक सुबह शाम मां की पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मां की हर बात निराली... भजन पर नाचे श्रद्धालु
साईं बाजार में मां दुर्गा पूजा महोत्सव की पहली भजन संध्या में भजन गायक मनोहर ने अपनी भेंटों और भजनों से खूब समां बांधा। उन्होंने मां की हर बात निराली है, चलो बुलावा आया है, मां का आशीर्वाद, भोले की बरात आदि भजन गाकर भक्तों को खूब झूमाया। इधर, जालपा मंदिर जलपेहड़ और मसौली पंचायत के छत्तर में आयोजित दुर्गा पूजन में भी स्थानीय गायकों ने श्रद्धालुओं का भरपूर मनोरंजन किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने यहां पर शीश नवाकर मां की आरती उतारी।

...
हटली क्षेत्र के मंदिरों में लगी भीड़
बलद्वाड़ा (मंडी)। शारदीय नवरात्र के पहले दिन हटली क्षेत्र के समैला गांव के प्राचीन मां शैलजा देवी, मां श्यामाकाली खुडला माता मंदिर, सुहागड़ा देवी के मंदिर में दर्शन करने वालों का सुबह से ही तांता शुरू हो गया। मां शैलजा देवी मंदिर के पुजारी प्रेम सुख ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए सभी समुचित व्यवस्थाएं की हैं।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed