फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devotees danced to the hymns of Mother Goddess, tableau of Shiva and Parvati was the main attraction.

Mandi News: मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु, शिव पार्वती की झांकी रही मुख्य आकर्षण

Wed, 09 Oct 2024 07:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 09 Oct 2024 07:27 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced to the hymns of Mother Goddess, tableau of Shiva and Parvati was the main attraction.
जोगिंद्रनगर में मां दुर्गा पूजा महोत्सव की पांचवीं भजन संध्या में महाआरती उतारते भक्त। संवाद
दुर्गा पूजा महोत्सव की पांचवीं भजन संध्या की आरती में सैकड़ों लोग हुए शरीक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर की साईं मार्केट में मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की पांचवीं भजन संध्या में लोक गायक संदीप शर्मा ने महामाई का गुणगान कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने अपने भजनों में मां की हर बात निराली है, कभी फुर्सत हो तो जगदंबे निर्धन के घर भी आ जाना, सावन आया बादल छाए मैया तुम कब आओगी, अर्जी मां के चरणों में, कोई मन्नत मांगे कोई माला फेरे, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे आदि भजनों और भेंटों की प्रस्तुति से पंडाल में मौजूद श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।

महाआरती में सैकड़ों लोग शरीक हुए। रोटरी क्लब अध्यक्ष अमर सिंह जसवाल आरती के यजमान और रात्रि जगराते में महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष मेघना ठाकुर और जिला परिषद सदस्य ममता भाटिया विशेष रूप से मौजूद रहे। इन्हें आयोजन समिति सदस्यों बिंदू,पल्लवी और नैया बख्शी की ओर से माता की चुनरी और मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष मोहित गुरुंग ने बताया कि 5वीं संध्या में पंडाल स्थल में ही रात्रि भंडारे का आयोजन किया गया। शिव पार्वती की झांकी मुख्य आकर्षण रही। संध्या में लोक गायक राकेश रावत और मनोहर ठाकुर ने भी महामाई का गुणगान किया। इस दौरान कूपन के माध्यम से लक्की ड्राॅ भी निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed