{"_id":"69ecc39b4f88a350b80d8cbe","slug":"devotees-danced-to-the-bhajan-of-mother-da-lal-lal-mandi-news-c-90-1-mnd1023-194360-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रंग चढ़या मां दा लाल-लाल भजन पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रंग चढ़या मां दा लाल-लाल भजन पर झूमे भक्त
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भगवती जागरण में भजन गायक राकेश ने मां की महिमा का किया गुणगान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में आयोजित भगवती जागरण में भजन गायकों राकेश रावत और संजीव सुकोश ने मां की महिमा का बखान करते हुए भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। राकेश रावत ने भजन रंग चढ़या मां दा लाल-लाल और ओ मां, चलो बुलावा आया है.. गाकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। इससे पहले संजीव सुकोश ने मां की आरती उतारी और दीप प्रज्वलित कर भगवती जागरण का शुभारंभ किया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिसमें मुरादें पूरी कर दो, हे भोलेनाथ और साईं के भजन शामिल थे।
शुक्रवार देर रात करीब दस बजे से शनिवार सुबह पांच बजे तक टिकरू गांव में आयोजित इस भजन संध्या में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर धार्मिक उत्सव को भव्य बनाया। सुबह पांच बजे आरती के साथ भगवती जागरण का समापन हुआ। मुख्य आयोजक अंजू कश्यप और विनय सागर ने बताया कि यह जागरण क्षेत्र की खुशहाली और प्रदेश की समृद्धि के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शिक्षा और अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भाग लेकर इसे और भव्य बना दिया।