फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development has stalled in Dharampur, corruption is rampant: Mahendra

धर्मपुर में विकास ठप, भ्रष्टाचार का बोलबाला : महेंद्र

Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Development has stalled in Dharampur, corruption is rampant: Mahendra
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर भाजपा के दोनों मंडलों की बैठक धर्मपुर मंडलाध्यक्ष लेखराज की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह और प्रदेश भाजपा मीडिया सहप्रभारी रजत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर महेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं में खूब जोश भरा। उन्होंने कांग्रेस सरकार और धर्मपुर के विधायक की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद पूर्व सरकार के खोले गए संस्थान बंद कर दिए। धर्मपुर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। सभी जगह भ्रष्टाचार का बोलबाला हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मपुर और संधोल को विधायक ने नगर पंचायतों में बदल दिया। उन्होंने साफ किया कि जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी, दोनों नगर पंचायतों को 24 घंटे में बदलकर दोबारा पंचायत बना दिया जाएगा। आरोप लगाया कि कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों के भी रेट फिक्स किए गए हैं। इस मौके पर प्रदेश मीडिया सह प्रभारी रजत ठाकुर, लेखराज, विनोद ठाकुर आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed