फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Development has been eclipsed in Balh for last two years: Gandhi

बल्ह में दो साल से विकास को लगा ग्रहण : गांधी

Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Development has been eclipsed in Balh for last two years: Gandhi
रिवालसर (मंडी)। बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बल्ह में विकास को ग्रहण लग गया है। सरकार बल्ह में विकास को लेकर सौतेला व्यवहार कर रही है। रिवालसर में शुक्रवार को पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकार चुने हुए विधायकों की अनदेखी कर रही है। जब तक विधायकों की अनदेखी होती रहेगी, सभी भाजपा विधायक प्राथमिकता की बैठकों का बहिष्कार करते रहेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से विधायक प्राथमिकता में डाले गए कार्यों की आज तक डीपीआर तक नहीं बन पाई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह कहते हैं कि बल्ह में विकास कार्यों पर 50 करोड़ खर्च किए जा रहे है। यह बल्ह की जनता को गुमराह करने वाला बयान है। बल्ह में हो रहे कार्य की डीपीआर पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में मिली स्वीकृति वाले हैं।
विज्ञापन

बल्ह में सब्जी मंडी का कार्य खटाई में पड़ा है। रिवालसर सिविल अस्पताल का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने चुपके से मंडी में किया। इसकी उद्घाटन पट्टिका एक कोने में पड़ी है। कहा कि लचर कानून व्यवस्था से बल्ह में चिट्टा माफिया सक्रिय है। अगर माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई तो कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा नेता दमेश्वर ठाकुर, भीखम ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed