फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Devbhoomi Kshatriya and Savarna organization took out rally in Mandi

देवभूमि क्षत्रिय एवं सवर्ण संगठन ने मंडी में निकाली रैली

Mon, 21 Mar 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Kshatriya and Savarna organization took out rally in Mandi
मंडी। देवभूमि क्षत्रिय संगठन और देवभूमि सवर्ण संगठन ने मंडी में प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आईटीआई चौक से जिला उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली गई।
विज्ञापन

इस रैली को शिमला में गिरफ्तार किए क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों को जल्द रिहा करने की मांग की गई। इस दौरान एडीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान नाचन मंडल अध्यक्ष सुरेश रावत ने कहा कि हाल ही में सवर्ण आयोग के गठन के लिए शिमला में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन प्रदेश सरकार से मांग कर रहा था, इसी बीच शिमला पुलिस ने उन्हें षड्यंत्र के तहत गिरफ्तार कर लिया है। यह अन्याय पूर्ण है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सवर्ण समाज को लोकतंत्र में मांगों को रखने का स्वतंत्र अधिकार है। सवर्ण ने समाज राज्यपाल से आग्रह किया कि इस मामले में हस्तक्षेप कर देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन के पदाधिकारियों को रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश सरकार और शिमला पुलिस देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं देवभूमि सवर्ण संगठन पदाधिकारियों को रिहा नहीं करती है तो स्वर्ण समाज के लोग घरों से निकलकर जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed