फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dev Shatinag left with 100 Devlus for mahashivratri fair mandi

देव शैटीनाग 100 देवलुओं के साथ रवाना

Sat, 26 Feb 2022 10:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
Dev Shatinag left with 100 Devlus for mahashivratri fair mandi
बर्फबारी के बीच सराजघाटी के अधिष्ठाता देव शैटीनाग शिवरात्रि के लिए रवाना होते हुए। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। बर्फबारी के बीच सराजघाटी के अधिष्ठाता देव शैटीनाग सौ देवलुओं के साथ शनिवार को मंडी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। देवता के साथ चेत हार के कारदार जा रहे हैं।
विज्ञापन

कांढा में देव रात्रि विश्राम करेंगे। 27 फरवरी को रात्रि ठहराव सरोआ में होगा। 28 फरवरी को सात मील में ठहरेंगे। एक मार्च को देव छोटी काशी पहुंचेंगे। देवता के गूर नागणु राम ने बताया कि देवता महाशिवरात्रि मेले में भाग लेंगे और अपने भक्तों को दर्शन देंगे।
विज्ञापन

शैटीनाग हर साल मंडी महाशिवरात्रि मेले में भाग लेते हैं। देवता मंडी रियासत के राजा से मिलने देवलुओं के साथ छोटी काशी पहुंचते थे। देव शैटीनाग की सात हार हैं। इनकी कोठी बूंग में है। चेत पंचायत के प्रधान लुदरमणि ने बताया कि बूंग कोठी से देवता को चेत हार लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां से शनिवार को देवता को चेत हार के हारियानों के साथ महाशिवरात्रि के लिए रवाना किया गया है। शैटीनाग से पहले छतरी की गतु पंचायत के पनाहर से देव चपलांदू नाग महाशिवरात्रि के लिए रवाना हुए हैं। देव मगरू महादेव भी महाशिवरात्रि के लिए रवाना हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed